मनासा। पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल के द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के अपराधो में फरार चल रहे आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसोदिया एवं निकिता सिंह प्रभारी SDOP मनासा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मनासा के नेतृत्व में थाना मनासा की पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में फरार चल रहे 5000 रू के इनामी आरोपी राहुल पिता जगदीश बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मनासा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना मनासा के अपराध क्रमांक 559/2023 धारा 8/15,29 NDPS एक्ट में विगत 02 वर्षों से फरार एवं अपराध क्रमांक 444/24 धारा 8/15,29,25 NDPS एक्ट में 01 वर्ष से फरार चल आरोपी राहुल पिता जगदीश बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मनासा की निरंतर तलाश की जा रही थी जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल कर फरारी काट रहा था। आरोपी राहुल बंजारा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच द्वारा 5000 रूपये की उदघोषणा जारी की गई थी।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस थाना मनासा की टीम द्वारा ग्राम खेड़ी दायमा के दबिश देकर थाना मनासा के 02 प्रकरणों में फरार चल रहे 5000 रू के फरार आरोपी राहुल पिता जगदीश बंजारा निवासी ग्राम खेड़ी दायमा थाना मनासा को गिरफ्तार किया गया है।
विशेष योगदान- थाना प्रभारी मनासा, उप निरीक्षक तेज सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे साइबर सेल, प्रधान आरक्षक गुड्डूलाल, आरक्षक विनोद भाटी, आरक्षक विजयपाल सिंह, आरक्षक दशरथ की विशेष भूमिका रही।