BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<     KHABAR : देवास में पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत ने.. <<     BIG NEWS : दीपावली पर मनासा कृषि उपज मंडी में 7 दिन.. <<     BIG REPORT : नीमच पुलिस कंट्रोल रूम में लगी शिकायतों.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में जनसमस्याओं का.. <<     VIDEO: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे महू, भंवरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 6:23 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहा ईनामी बदमाश चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध मादक पदार्थ तस्करी में तीन जिलों में वांछित तीन साल से फरार अपराधी को गंगरार थानां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीगंगानगर पुलिस अधीक्षक द्वारा 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे "विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र" के अनुक्रम में  एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी गंगरार संजीव स्वामी पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई शिवलाल शर्मा, कालुराम व कानि. श्योपत मण्डा की टीम का गठन किया जाकर वांछित अपराधी की तलाश हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा अथक प्रयास कर आरोपी 35 वर्षीय प्रकाश पुत्र परथु जाट निवासी सालेरा थाना गंगरार जिला चितौडगढ को डिटेन कर पुछताछ की गई है। श्रीगंगानगर जिले के थाना राजियासर में 03 साल पुर्व 80 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्ती के मामले में आरोपी प्रकाश जाट 03 साल से फरार होने के कारण जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर द्वारा 15 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना गंगरार पर डेढ वर्ष पूर्व 230 किलोग्राम डोडाचूरा तथा थाना कुचामन जिला नागौर में दो साल पूर्व में 45 किलो अवैध डोडाचूरा तस्करी में वांछित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE