रतनगढ़। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चल रहे मनरेगा बचाओ अभियान तथा मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने शुक्रवार को रतनगढ़ ब्लॉक का तूफानी दौरा किया।
दौरे के दौरान समंदर पटेल ने ग्राम पंचायत क्षेत्रों लुहारिया चूंडावत, अलोरी, देहपुर एवं डोराई मुकेरा का भ्रमण किया। प्रत्येक स्थान पर मनरेगा बचाओ चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा पंचायत स्तरीय कांग्रेस समितियों के गठन को लेकर चर्चा कर समितियों का गठन किया।
इस अवसर पर रतनगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जरिया द्वारा निकाली जा रही पदयात्रा का भी भव्य स्वागत किया गया। साथ ही, दौरे के दौरान समंदर पटेल ने क्षेत्र के शोकाकुल परिवारों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दौरा कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता धीरज व्यास, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतनगढ़ शंभूभाई चारण, नासिर भाई, मुजीब पठान, ताहेर भाई बोहरा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष आजाद शाह, भास्कर सोलंकी, जैनी बन्ना, महेश धाकड़, सुनील धाकड़, हेमराज गुर्जर, श्रवण गुर्जर, गुलाब गुर्जर, नंदलाल गुर्जर, यशवंत मेघवाल, अमरु धोबी, राजेंद्र भील, मुंसा बन्ना, गुलाब धोबी, कालूराम भील, चंदाराम धाकड़, अब्दुल हुसैन, पूर्व जनपद सदस्य रामनारायण जटिया, गुलाब कुमावत, रफीक पठान, इमरान मंसूरी, प्रहलाद धाकड़, गजेंद्र बन्ना, शांतिलाल गुर्जर, जानकीदास बैरागी, सुनील गुर्जर, रोहित बैरागी, डॉ. श्याम जोशी, आशुतोष बैरागी, शंकर गुर्जर, अमरलाल गुर्जर, फोरू जटिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।