BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 12:01 pm
KHABAR : गांधी की पुण्यतिथि पर नीमच में कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, सत्य और अहिंसा के प्रतीक गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक महान विचारधारा थे। सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता के मूल्यों पर आधारित उनका जीवन आज भी संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। बिना हथियारों के स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कर उन्होंने यह सिद्ध किया कि नैतिक शक्ति, हिंसा से कहीं अधिक प्रभावशाली होती है।

वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के आदर्श आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में शांति, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में बृजेश मित्तल, अनिल चौरसिया, मोनू लोक्स, बृजेश सक्सेना, पृथ्वी सिंह वर्मा, संदीप चौधरी, गजेंद्र यादव, मनोहर अंब, जावेद दुर्रानी, इलियास कुरैशी, संजय पंवार, मीना कुरील, हारून रशीद, विकास ‘गोलू’ यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने तथा समाज में शांति, सद्भाव और सत्य के मार्ग को अपनाने के संकल्प के साथ किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE