चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, कम्युनिटी पुलिसिंग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में युवा दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 120 विद्यालयों में करीब 3500 विद्यार्थियों को यातायात एवं सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार एवं संरक्षण, आपदा प्रबंधन, राजकॉप सिटीजन ऐप और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया।
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी डीएसपी यातायात शिवप्रकाश हरगन के निर्देशन में सहायक नोडल अधिकारी सुनीता गुर्जर, पुलिस निरीक्षक, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी एएसआई नटवर लाल, हैड कानि. पुखराज सिंह, महिला कानि. सुशीला कंवर, कानि. निर्मल वैष्णव और यातायात पुलिस सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने विद्यालयों का भ्रमण किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने हेतु निबंध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 535 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ में आयोजित समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता परिणाम-
निबंध: प्रथम—राजनंदिनी कंवर (राउमावि चंदेरिया, 11वीं), द्वितीय—राधिका सोनी (राउमावि सेंती, 11वीं), तृतीय—राधिका प्रजापत (राउमावि शहर, 11वीं)
पोस्टर: प्रथम—शिवप्रकाश मीणा (महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गिलुंड, 11वीं), द्वितीय—जयश्री सोनी (राउमावि सेंती, 9वीं), तृतीय—साक्षी कुमावत (राउमावि शहर, 11वीं)
क्विज: प्रथम—ललिता कुमावत (राउमावि घटियावली, 11वीं), द्वितीय—कृतिका सेन (पीएम श्री महात्मा गांधी राउमावि स्टेशन, 9वीं), तृतीय—किशन गुर्जर (राउमावि सेंती, 9वीं)
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री शंभूलाल सोमानी, विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने इसे विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।