BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी.. <<     KHABAR : महाकाल महालोक में होगा अंतरराष्ट्रीय योग.. <<     छतरपुर कलेक्ट्रेट में भारी बवाल,टौरिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति वन परिसर में.. <<     शहडोल में बड़ा खदान हादसा,SECL की बंगवार भूमिगत.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर चंदेरिया.. <<     NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<     KHABAR : 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     KHABAR : धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2026, 1:13 pm
KHABAR : मनासा में भक्ति का महाकुंभ, 75वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, उमड़ा आस्था का सैलाब, संत चेतनराम की प्रेरणा से गूंज उठा मनासा, भजन-कीर्तन में डूबा नगर, मार्च माह की इस तारीख को फिर सजेगा भक्ति का मंच, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर

Share On:-

मनासा। धर्म, आध्यात्म और सत्संग के माध्यम से सनातन समाज में सामाजिक समरसता, पारिवारिक सामंजस्य तथा राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पण भाव जागृत करने की परंपरा मंदिरों की नगरी मनासा में सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से निरंतर जारी है।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के विद्वान, युवा एवं रामराष्ट्र आराधक ओजस्वी वक्ता संत श्री चेतनराम जी की पावन प्रेरणा से अनवरत चल रहे श्रीहनुमान चालीसा पाठ का 75वां सामूहिक सत्संग नगर की मुख्य आबादी से दूर सिल्वर सिटी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भक्तों की भारी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रारंभ में लाभार्थी परिवार के पंकज मोदी सहित परिजनों ने श्रीहनुमान जी के चित्र एवं श्री सांवलिया सेठ के सुंदर विग्रह पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ सत्संग का शुभारंभ किया।

होलिकोत्सव के रंग में रंगे सत्संग में भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजन गायक राजकुमार मारू ने “तीन बाण के धारी बाण चलाओ ना” भजन से भक्तों की अर्जी लगाई, श्याम चौधरी ने “कीर्तन की रात बाबा आज थाने आणो है” से मनुहार की। गोपाल राठौर ने “दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बली का क्या कहना” भजन से श्रीहनुमान जी की शक्तियों का स्मरण कराया।

वहीं अर्पित शर्मा ने “बाबा श्याम के दरबार में मची है होली” भजन से सत्संग को होलीमय बना दिया। कमल विजयवर्गीय ने “फागण आयो रे सांवलिया, बृज में मंगल छायो रे” से श्रद्धालुओं को नृत्य करने पर विवश कर दिया। विजय उपाध्याय ने “झोली तो भर लो भक्तो रंग और गुलाल से” गाकर क्रम को आगे बढ़ाया, जबकि ओम सोनी ने “जय हो जय हो तुम्हारी बजरंग बली” से श्रीहनुमान जी का गुणगान किया।

अंत में सनातन सत्संग मंडल द्वारा सभी भक्तों एवं लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आगामी सत्संग 3 मार्च, मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे श्री चारभुजाजी मंदिर के पास, जूनासाथ मोहल्ला में आयोजित होगा, जिसमें सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE