नीमच। समीपस्थ राजस्थान की छोटी सादड़ी तहसील के ग्राम केसुन्दा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री शिव महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। कथा के मुख्य वाचक पं. प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) होंगे। जबकि आयोजनकर्ता के रूप में सागर कुमावत (नीमच) कार्यरत रहेंगे।
मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप नागदा और पं. मुकेश नागदा ने जानकारी दी कि इस आयोजन के दौरान चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का भी आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था और संस्कृति को सजीव करने के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव का अवसर प्रदान करेगा।