सिंगोली। नगर में दशा माता का त्यौहार महिलाओं ने बड़े उत्साहपूर्वक मनाया। शुक्रवार को महिलाओं ने दशामाता का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। दशामाता पर्व के दिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूरे भक्तिभाव के साथ मंदिरों एवं विभिन्न स्थानों पर लगे पीपल के वृक्ष की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पीपल की पूजा अर्चना का दौर सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो दिनभर चलता रहा।
महिलाओं ने पीपल की पूजा कर परिक्रमा की और दशा माता की कथा सुनी और एक दूसरे के पैर छूकर अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिन महिलाओं द्वारा पूरे दिन निराहार रहकर व्रत किया जाता है तथा शाम को भगवान को भोग लगाकर व्रत खोला जाता है।
दशा माता के त्यौहार पर नगर में विभिन्न स्थानों चौधरी मोहल्ला, गुर्जर समाज मंदिर, वार्ड 12 स्थित देवनारायण मंदिर, तहसील परिसर स्थित पीपल की पूजा कर महिलाओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।