सिंगोली। थाना क्षेत्र के ग्राम कछाला के पास गुरुवार देर शाम एक आयशर ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक जयपुर से नीमच की ओर आ रहा था। ग्राम कछाला के पास ब्रेक लगाने के दौरान टायर में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे ट्रक में फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची सिंगोली फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।