चित्तौड़गढ़। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दायित्वधारियों की नई घोषणा करते हुए चित्तौड़गढ़ के सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ता कमल जैन को राजस्थान क्षेत्र में क्षेत्रीय संयोजक - पर्यावरण के पद पर पुनः मनोनीत किया।
इस संबंध में प्रांतीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण धूत ने बताया कि जैन पिछले 25 वर्षों से परिषद में सक्रिय हैं और उन्होंने शाखा अध्यक्ष, प्रांतीय महासचिव, प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय समन्वयक, क्षेत्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन किया है। उनकी इस जिम्मेदारी पर नगर की विभिन्न संस्थाओं एवं प्रबुद्ध जनों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
परिषद के वरिष्ठ सदस्य ऋषभ सुराणा, डॉक्टर आई. एम. सेठिया, महेश नुवाल, बृजेश मोदानी, श्रीकांत शर्मा और नवीन वर्डीया ने कमल जैन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर खुशी व्यक्त की और केंद्र का आभार जताया।
कमल जैन ने इस अवसर पर कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग उनके लिए अनमोल है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि इस वर्ष परिषद के अंतर्गत अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे, प्लास्टिक के उपयोग को कम किया जाएगा, स्वच्छता और पानी तथा ऊर्जा की बचत को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “जब हमारी धरती हरे-भरे और स्वच्छ होगी तभी हमारा जीवन महकेगा। पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र निर्माण में यथासंभव योगदान देकर ही हम स्वस्थ, समर्थ और संस्कारित भारत का निर्माण कर सकते हैं।”