मनासा। देवरी खवासा गांव में दशा माता पूजन का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सत्संग भवन में एकत्र होकर विधि-विधान से दशा माता की पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने पीपल वृक्ष की परिक्रमा लगाकर दशा माता का व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के दौरान हल्दी, कुमकुम, मेहंदी और अन्य पूजन सामग्रियों का उपयोग कर माता की आराधना की गई।
इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सभी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशा माता व्रत संपन्न किया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।