मनासा। मनासा में दशा माता पूजन का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामपुर नाका, राम मोहल्ला, गांधी चौक, भील गली, कोर्ट एरिया, विवेकानंद कॉलोनी, रामनगर, सब्जी मंडी सहित लगभग 20 से 25 स्थानों पर दशा माता की पूजा-अर्चना की गई।
महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर सत्संग भवन में एकत्रित होकर विधि-विधान से दशा माता की पूजा की। इस दौरान उन्होंने पीपल वृक्ष की परिक्रमा लगाकर दशा माता का व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजन के दौरान हल्दी, कुमकुम, मेहंदी सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों का उपयोग कर दशा माता की आराधना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दशा माता का पाव भी बनाया और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।