BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 7:43 pm
KHABAR : जीरन में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा वैचारिक मार्गदर्शन, पढ़े हरिओम माली की खबर

Share On:-

जीरन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जीरन दक्षिण मंडल में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ। स्थानीय सामुदायिक भवन (चिताखेड़ा दरवाजा) में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य संगठन की कार्यपद्धति को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के वैचारिक व संगठनात्मक कौशल का विकास करना है।

पंचदीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन-
शनिवार सुबह 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं प्रशिक्षण प्रभारी राकेश पप्पू जैन ने माँ भारती और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की।

पहले दिन पांच सत्रों में हुआ प्रशिक्षण-
प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन शाम 5 बजे तक कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वैचारिक अधिष्ठान सत्र में महेंद्र (बबलू) भटनागर ने भाजपा के विचार, सिद्धांत और इतिहास पर प्रकाश डाला। बूथ प्रबंधन सत्र में भगतराम पाटीदार ने “बूथ जीता-चुनाव जीता” के सूत्र के साथ बूथ स्तर की कार्यप्रणाली समझाई। कार्य विस्तार सत्र में पवन पाटीदार ने संगठन विस्तार की रणनीतियों पर विचार रखे। सरकारी योजनाएं सत्र में अवंतिका जाट ने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर मार्गदर्शन दिया। इतिहास सत्र में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पार्टी के संघर्ष और विकास यात्रा पर विस्तार से जानकारी दी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल-
दक्षिण मंडल महामंत्री किशन अहिरवार एवं दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन 15 मार्च को दोपहर 1 बजे होगा, जिसमें मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होता है और कार्यपद्धति को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE