BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<     KHABAR : जनसुनवाई का असर, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     BIG REPORT : नीमच के विकास को लगे पंख, अगस्त में.. <<     सेजावता में कृषि मार्ग बंद, रास्ता खुलवाने की.. <<     NEWS : मक्का की फसल में फॉल आर्मीवर्म कीट को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 4:10 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की नारायणगढ़ थाना पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब तरबूज की आड़ में अवैध मादक पदार्थ लेकर निकला ट्रक तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने पूछताछ के बाद ली तलाशी, कट्टे खोलते ही उड़े होश, भारी मात्रा में हो रही थी तस्करी, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 85 किलो डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिपलिया मंडी-मनासा रोड स्थित सगज बावजी मंदिर के पास बरखेड़ा विरपुरिया फंटा क्षेत्र में एक ट्रक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर वाहन चेकिंग शुरू की।

तरबूज से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहा था मादक पदार्थ-
चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 40 जीए 0335 को रोका गया, जिसमें तरबूज भरे हुए थे। ड्राइवर से पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में रखे 6 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 85 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र पिता डालूराम जाट (29 वर्ष), निवासी बीकानेर, राजस्थान को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना नारायणगढ़ में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

तीन संदिग्धों से पूछताछ, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस-
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि आरोपी तरबूज की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह डोडाचूरा कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था। इस मामले में तीन अन्य संदिग्धों को राउंडअप किया गया है और पुलिस पूरी सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE