BREAKING NEWS
KHABAR : जिला पंचायत की बड़ी पहल, पर्यटन के मानचित्र.. <<     BIG NEWS : मुंबई में जलभराव से रेल यातायात बेपटरी,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं नगर.. <<     KHABAR : बारिश बनी बाधा, रतलाम मंडल ने संभाली.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा वार, मादक पदार्थ.. <<     NEWS : शौर्य शोभायात्रा को लेकर युवा क्षत्रिय.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत नीमच.. <<     KHABAR : पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा, आलीराजपुर में.. <<     REPORT : राजस्व मामलों में अब नहीं चलेगी ढिलाई,.. <<     KHABAR : मनासा में गूंजे आस्था के स्वर, अच्छी बारिश.. <<     KHABAR : नीमच में आजाद को नमन... एस.आर. कॉलेज में मनाई.. <<     NEWS : एनएसयूआई ने निम्बाहेड़ा में संगठन विस्तार.. <<     BIG NEWS : कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र का ग्राम सुवासरा.. <<     KHABAR : भानपुरा में घर के बाहर मिला नवजात शिशु,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 2:45 pm
NEWS : माउंट आबू में आज गणगौर का अंतिम दिन, शाम को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, विधि-विधान से गणगौर माता का होगा विसर्जन, पढे़ खबर 

Share On:-

मांउट आबू। राजस्थान के माउंट आबू में आज गणगौर उत्सव का अंतिम दिन बड़े उत्साह और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है।

आज “बड़ी गणगौर” के अवसर पर शाम को गणगौर माता की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी शामिल होंगी, जो उत्सव की शोभा को और बढ़ाएंगी।

अक्षय कॉलोनी और अग्रवाल समाज माउंट आबू भवन से अलग-अलग शोभायात्राएं निकलेंगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरेंगी। पूरे दिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन भी आयोजित किए जा रहे हैं।

शाम को शोभायात्रा नक्की झील पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से गणगौर माता का विसर्जन किया जाएगा।

गणगौर का यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत और पूजा करती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां अच्छे वर की कामना करती हैं।

उत्सव के दौरान महिलाओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं परंपरा और आस्था का अनूठा संगम भी नजर आ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE