नीमच। समीपवर्ती राजस्थान राज्य के केसुंदा स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन कथावाचक पंडित प्रकाश मेनारिया (बोरी वाले) द्वारा किया जा रहा है।
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर धाम में भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। नित्य आरती प्रातः 10 बजे और सायंकालीन आरती 7.15 बजे हो रही है। जबकि रात्रि 8 बजे माता जी के प्रांगण में भव्य गरबा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन सागर कुमावत (नीमच) और मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप नागदा एवं पंडित मुकेश नागदा द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आनंद एवं सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लेंगे।