BREAKING NEWS
KHABAR : सेजावता में पारंपरिक कृषि मार्ग पर कब्जे.. <<     खरगोन: परिवहन सुविधा के अभाव में छात्रावास से.. <<     KHABAR : जबलपुर में टीआई से कांग्रेस नेताओं का हुआ.. <<     BIG NEWS : शिक्षा, लोकतंत्र और अधिकारों की मांग को.. <<     KHABAR : बाघ संरक्षण के लिए नौ दिवसीय अभियान,.. <<     भाभरा में सीएम डॉ. मोहन यादव का ऐतिहासिक.. <<     JOB : युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54.. <<     KHABAR : पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को किया.. <<     BIG NEWS : खेत बना काल, करंट लगने से जनपद अध्यक्ष.. <<     दतिया में मंच से गरजे पीसीसी चीफ जीतू.. <<     शाजापुर के जामनेर में पहली बारिश ने खोली.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत,.. <<     खरगोन में सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के.. <<     KHABAR : 3 किमी पैदल स्कूल जाने को मजबूर छात्र,.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर फिल्मी अंदाज में पीछा, तस्कर की.. <<     मुरैना में "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" का.. <<     KHABAR : कलेक्टर के निर्देश पर छात्रावासों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 6:04 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की गंगरार थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब फरार हुआ शोभालाल तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश, हत्थे चढ़ा 5 हजार का ईनामी बदमाश, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की गंगरार थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गंगरार सहित चार थानों में दर्ज तस्करी के मामलों में वांछित था।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं तस्करी में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के पर्यवेक्षण में थाना गंगरार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार 27 अगस्त 2024 को गंगरार एवं साडास थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी शोभालाल सालवी पुत्र नंदलाल सालवी निवासी त्रेष्टा थाना गंगरार के घर एवं बाड़े पर दबिश दी थी। इस दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ क्रेटा कार एवं पिकअप वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया और वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला।

वाहनों की तलाशी लेने पर क्रेटा कार से 17 कट्टों में भरा हुआ कुल 326 किलो 22 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा तथा एक देशी पिस्टल एवं चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। इस संबंध में थाना गंगरार में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले में फरार आरोपी शोभालाल सालवी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। मुखबिर तंत्र की सूचना के आधार पर पुलिस ने शारदा चौराहा, थाना गांधीनगर जिला भीलवाड़ा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गंगरार, साडास, बस्सी एवं रावतसर थानों के कुल चार प्रकरणों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में भीलवाड़ा जिले के पुलिसकर्मियों का भी सहयोग रहा।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE