BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 5:08 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की राशमी थाना पुलिस को ऑपरेशन त्रिनेत्र में मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में वांछित 5 हजार रूपये का ईनामी तस्कर चढ़ा हत्थे, अब सलाखों के पीछे रहेगा गोपाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस ने दो वर्ष पुराने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थाना प्रभारी राशमी रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित आरोपी गोपाललाल पुत्र रामेश्वरलाल जाट निवासी अखेपुरा, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा को डिटेन किया।

आरोपी थाना राशमी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चित्तौड़गढ़ द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचना दें।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE