BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2026, 3:43 pm
KHABAR : सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर में विशेष प्रार्थना, मंदसौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा पाठ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर आई खबरों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। गुरुवार रात कचनारा स्थित खेड़ापति बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस सचिव परशुराम सिसौदिया एवं मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर उनकी कुशलता एवं दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर बाबू भाई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उणियारा, सुभाष पाटीदार, मंडलम अध्यक्ष कैलाश बंगारिया, कन्हैयालाल गुर्जर, कन्हैयालाल पाटीदार (सूपड़ा), अनिल मूलासिया, सुनील भगत, पवन पाटीदार, पर्वतसिंह बोराना एवं राजेंद्रसिंह चंगेरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE