गरोठ। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, गरोठ के निर्देश पर देथली बुजुर्ग ग्राम पंचायत क्षेत्र में “राहगीर अभियान” के तहत आम रास्तों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कस्बा पटवारी राजेश बाघेला ने गांव के विभिन्न मार्गों का जायजा लिया और जिन स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया, उन्हें सूचीबद्ध किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कहीं रास्तों के बेहद नजदीक कुएं, ब्लैक स्पॉट या अन्य जोखिमपूर्ण स्थितियां तो नहीं हैं। ऐसे सभी मामलों में आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सर्वे किया जाएगा।
इस अभियान में सरपंच मुकेश गौड़, सचिव देवीलाल हरोकिया, ग्राम पटेल राजेंद्र प्रसाद रावत, बहादुर राठौर, ढलमु चौकीदार, ग्राम कोटवार बजरंग मेहर सहित पत्रकार हुकुमचंद रत्नावत और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।