मोरवन। मध्य प्रदेश शासन की नीति के अनुरूप रवि विपणन वर्ष 2026-27 में नीमच जिले में कुल 38 किसान पंजीयन केंद्र ( उपार्जन केंद्र) पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज से प्रारंभ हुई। इसी कड़ी में आज 9 अप्रैल शुक्रवार को मोरवन के उपार्जन केंद्र पर क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर विधिवत प्रारंभ की गई। सबसे पहले आने वाले किसानों का साल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया । शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित है , राज्य शासन द्वारा किसानों को ₹40 प्रति क्विंटल का बोनस भी दिया जाएगा। मोरवन के उपार्जन केंद्र पर आज दोपहर क्षेत्र के विधायक द्वारा गांव के पुरोहित विक्रम जी शर्मा ने विधिवत पूजन अर्चन कर केन्द्र का शुभारंभ कराया। सबसे पहले आने वाले किसानों का तिलक साल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर प्रारंभ किया। साथ ही विधायक द्वारा केन्द्र का निरीक्षक किया गया वह किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए अधिकारी कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, शिवम पुरोहित रामनारायण राठौर राकेश जाट राजेंद्र सिंह राठौड़ कैलाश सोनी सहित क्षेत्र के सम्माननीय नागरिक व किसान बंधु उपस्थित थे।