BREAKING NEWS
मुरैना में बड़ी कार्रवाई,तीन दिन से बंद थी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स सिंडिकेट पर सबसे बड़ा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्षों तक मातृभूमि की सेवा के बाद नीमच.. <<     खरगोन में बारिश का रौद्र रूप, सिरवेल महादेव.. <<     KHABAR : AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे.. <<     गुना पुलिस की बड़ी कामयाबी: युवक-युवती से लूट.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव विकास सेवा समिति.. <<     BIG NEWS : खेत में बिछा था मौत का करंट..., तभी वहां.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय में.. <<     BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2026, 5:39 pm
KHABAR : संतों के सानिध्य में गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने संकल्प सभा का आयोजन सम्पन्न, 27 अप्रैल को जावद में विनती पत्र प्रेषित किया जायेगा, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर में पहली बार गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने सनातन संतों के सानिध्य में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। 


गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए हमसभी को आने वाली 27 अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम तथा राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम विनती पत्र तहसील के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करना है, आठ सो सालों से देश आक्रांताओं के क़ब्ज़े में फिर दो सो सालों तक अंग्रेजी हुकूमत के गुलाम रहे लेकिन हमारी गो माता और गो वंश को आज तक सनातन सरकार में भी उचित सम्मान नहीं मिला यह बात संकल्प सभा में जावरा से पधारे संत श्री गो शरणानंद महाराज ने कही। श्री गो शरणानंद महाराज ने कहा कि हम सभी विनय पुर्वक अलग अलग चरणों में सरकारों को सामने गो माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने विनती पत्र प्रेषित करेंगे। संत श्री ने कहा कि तिसरे विश्व युद्ध की आहट ने हम सभी को यह एहसास कराया कि पुनः गो वंश आधारित कृषि और जीवन जीने की तरफ ध्यान देना होगा और ऐसा होगा तो अपने आप गो वंश की महिमा और सम्मान दोनों बढ़ जायेगा। आधुनिक खेती और जीवन में फ्युल की उपयोगिता पर विश्व युद्ध की आहट के साथ संकट के बादल मंडरा रहे हैं ना गैस सिलेंडर ना पेट्रोल डीजल फिर किचन से लगाकर सड़क और खेती तक करने के लिए पुराने साधन संसाधनों पर ध्यान देना होगा। संत गो शरणानंद महाराज ने यंहा पर गो वंश को लेकर काम करने वाली गो भक्तो की टीम की पीठ थपथपाई और उनके काम की सराहना की। 


इस दौरान अयोध्या से गो वंश के सम्मान में जागृति लाने पधारें संत चेतनदास महाराज ने भी गो सम्मान संकल्प सभा को संबोधित किया। सभा में नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, पत्रकार दिनेश वीरवाल, गोविंद पाल, अनिल राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। 


संकल्प सभा की शुरुआत गो माता के गीत के साथ हुई, गीत का वाचन गरोठ निवासी मंदसौर नीमच प्रभारी ने शंकर सिंह चौहान किया । आभार गो भक्त रुपलाल पाटीदार ने व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गो भक्त, युवा गो सेवक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE