BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 2:44 pm
NEWS : माउंट आबू में स्वामीनारायण संत ने किया गौ रक्षा-गौ दान अभियान का शुभारंभ, समाज को गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का किया आह्वान, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। विश्व प्रसिद्ध हिंदुत्व प्रचार से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था स्वामीनारायण मणिनगर गादी संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय संत निर्माण प्रिया स्वामी माउंट आबू पहुंचे। उन्होंने यहां आर्य समाज के प्रसिद्ध गुरुकुल में गौ रक्षा एवं गौ दान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माध्यम से उनके परिवारों को गौ रक्षा के प्रति जागरूक करने का विशेष प्रयास किया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के ओंमानंद जी महाराज, स्वामीनारायण गादी मणिनगर माउंट आबू के महंत धर्मानंद जी महाराज सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

निर्माण प्रिया दास जी महाराज एवं धर्मानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में गौ रक्षा और गौ दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वयं गायों को चारा खिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और संदेश दिया कि समाज को इस दिशा में आगे आना चाहिए।

संतों ने बताया कि राजस्थान और गुजरात में स्वामीनारायण गादी मणिनगर के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख स्वामी जगदीश के सानिध्य में गौ रक्षा और गौ दान का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गौशालाओं और विद्यालयों में जाकर लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

इस दौरान हमारे संवाददाता ने निर्माण प्रिया दास जी महाराज से विशेष बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने समाज को गौ संरक्षण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE