मनासा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष में चल रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत सांसद सुधीर गुप्ता एवं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मनासा विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया।
अभियान के तहत सांसद सुधीर गुप्ता ने ग्राम पिपलोन एवं भाटखेड़ी में पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अश्विन सोनी, मंडल महामंत्री बाबूलाल बागड़ा, सरपंच रूपचंद रावत, मनोज पुरोहित सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वहीं विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने ग्राम देवरी खवासा, देथल, पावटी, बत्तेसड़ी, हनुमंतिया एवं फोफलिया में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया, स्वच्छता अभियान में भाग लिया तथा विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी जानी और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष आशीष सारड़ा, मंडल अध्यक्ष मुकेश डॉगी, जनपद सदस्य परमेश्वर दढ़ींग सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला सहसंयोजक अश्विन सोनी ने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा में 50 चयनित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां जनप्रतिनिधि गांव-गांव जाकर स्वच्छता अभियान में भाग लेने के साथ ही शासकीय योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।