BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 3:45 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी के भादवामाता मंडल की भव्य कामकाजी बैठक उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न, पढे़ मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी भादवा माता मंडल की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा के कुशल नेतृत्व में अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


“गांव चलो अभियान” के तहत आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता (नीमच) एवं नीमच विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।


साथ ही जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष पप्पू जैन, अर्जुन सिंह सिसोदिया, मंडल प्रभारी हेमलता धाकड़, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन मलावत, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यार सिंह चुंडावत ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणास्रोत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया, जो हमारी विचारधारा और संस्कारों की जीवंत पहचान है।


इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों का सम्मान कर “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को साकार रूप दिया गया।


बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय है।


बैठक का प्रभावी संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजीव गरासिया द्वारा किया गया एवं अंत में मंडल उपाध्यक्ष डॉ. मोहन नागदा ने आभार व्यक्त किया। “भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE