BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 3:54 pm
NEWS : जिला कलक्टर के निर्देश पर शहरों में रोशनी व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल, नगर परिषद एवं नगर पालिका क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट दुरुस्तीकरण हेतु निर्देश, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार जिले के समस्त नगरीय क्षेत्रों में आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्ट्रीट लाइट एवं रोड लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। इसके तहत नगर परिषद चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा तथा नगर पालिका रावतभाटा, बेगूं, बड़ी सादड़ी, कपासन एवं अकोला क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण करवाया गया।


जिला कलक्टर के निर्देशन में संबंधित उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों, यूआईटी एवं नगरीय निकायों के कार्मिकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश स्थानों पर रोड लाइटें सुचारू रूप से संचालित पाई गईं, जिससे आमजन को राहत मिल रही है।


हालांकि निरीक्षण में कुछ स्थानों पर विद्युत वायरिंग में खराबी, लाइटों के फ्यूज होने एवं अन्य तकनीकी कारणों से स्ट्रीट लाइट बंद पाई गई। इस पर जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं को तत्काल प्रभाव से आवश्यक मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।


जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करते हुए अधिकतम तीन दिवस में चालू करवाना सुनिश्चित करें, ताकि रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बनाया जा सके। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग एवं मेंटेनेंस व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE