खरगोन। जिले के कसरावद जनपद पंचायत एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जनपद पंचायत सभा हॉल में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सारिका राजेश बागदरे, एसडीएम सत्येंद्र बैरवा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उनके जीवन, संघर्ष व योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज सेविका रेखा हेमंत सोनी एवं डॉ. साइना अंसारी का सम्मान किया गया तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में सीईओ रीना किराड़ ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। एवं आभार प्रदर्शन भी सीईओ द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।