रतलाम। रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में रतलाम जिले के किसानों ने भी सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम में रतलाम जिले के सैलाना एवं बाजना विकासखंड के कुल 51 कृषक शामिल होने के लिए रायसेन पहुंचे। यहां किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों, नवीन उपकरणों एवं आधुनिक खेती से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।
इस महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवाचारों एवं उन्नत तकनीकों से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है। कार्यक्रम में भाग लेकर किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने की दिशा में उत्साह दिखाया।