BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2026, 5:39 pm
KHABAR : गेहूं स्लॉट बुकिंग समस्या पर हरदा कलेक्टर खेतों में पहुंचे, जमीनी हकीकत जानने अहलवाड़ा गांव में किसानों से संवाद किया, अधिकारियों को दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। जिले में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन स्लॉट बुक करने में किसानों को आ रही समस्याओं को देखते हुए रविवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने ग्राम अहलवाड़ा का दौरा किया। उन्होंने किसानों के खेतों का निरीक्षण किया और उनसे सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।


इस दौरान कलेक्टर जैन ने खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी गई गेहूं की फसल का अवलोकन किया। उन्होंने वास्तविक उपज का आकलन भी किया। यह दौरा किसानों की परेशानियों को जमीनी स्तर पर समझने के उद्देश्य से किया गया था।


निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को स्लॉट बुकिंग में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।


इस अवसर पर टिमरनी तहसीलदार, जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदौरिया और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रशांत कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE