उज्जैन। पंचक्रोशी यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रेयांस कूमट ने पिंगलेश्वर पंचक्रोशी पड़ाव का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पड़ाव स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
सीईओ कूमट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं यात्रियों की सुविधा के अनुरूप और बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उज्जैन के अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।