BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 10:37 am
NEWS : महिलाओं के सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम, 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता होगा प्रशस्त, उदयपुर संभाग महिला संयोजिका अनिता गुर्जर ने कहा- 16-18 अप्रैल को संसद में नारी वंदन बिल पर होगी ऐतिहासिक चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महिला सशक्तिकरण और लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर रविवार को आरटीडीसी पन्ना होटल में भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।

इस अवसर पर भरतपुर की पूर्व विधायक एवं उदयपुर संभाग महिला संयोजिका अनिता गुर्जर ने कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद में प्रस्तावित नारी वंदन बिल पर होने वाली चर्चा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों में यह बिल मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इस बिल के पारित होने के बाद लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिसमें अनुसूचित जाति एवं जनजाति की सीटें भी शामिल होंगी।

अनिता गुर्जर ने कहा कि वर्तमान में देश में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2024 तक कुल मतदाताओं में लगभग 48.62 प्रतिशत महिलाएँ हैं और हालिया चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है, जो उनकी जागरूकता और सक्रियता को दर्शाता है।

हालांकि, संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व अभी भी अपेक्षाकृत कम है। लोकसभा में महिलाओं की संख्या 1952 में 22 से बढ़कर 2024 में 75 तक पहुंची है, जबकि राज्यसभा में यह आंकड़ा लगभग 17 प्रतिशत है।

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि देशभर में करीब 30 लाख जनप्रतिनिधियों में से लगभग 15 लाख महिलाएँ हैं, जो नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं ने गांवों में पानी, शिक्षा, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि नारी वंदन बिल महिलाओं के लिए “संजीवनी” साबित होगा, जिससे वे अपने अधिकारों की रक्षा, हितों के संरक्षण और समाज के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। यह बिल लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाएगा।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए इस पहल का समर्थन किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, अनिल इनानी, शैलेन्द्र झंवर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE