BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2026, 3:41 pm
NEWS : सैनिक स्कूल में कैडेट्स को रैंक प्रदान, कर्तव्य निर्वहन की दिलाई शपथ, नेतृत्व व अनुशासन का दिया संदेश, स्कूल व हाउस कैप्टेन्स का हुआ सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के शंकर मेनन सभागार में सोमवार को आयोजित अलंकरण समारोह में स्कूल एवं हाउस कैप्टेन्स को रैंक प्रदान की गई तथा उन्हें कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार एवं सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि स्कूल कैप्टन के रूप में कैडेट मधुसुदन सिंह, स्कूल एडजुटेंट के रूप में कैडेट लक्की, स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में कैडेट नरेंद्र कुमार, अकादमिक कैप्टन के रूप में कैडेट परीक्षित तथा मेस कैप्टन के रूप में कैडेट आकाश कुमार सिंह को रैंक प्रदान किए गए।

वहीं विभिन्न हाउस के कैप्टेन्स में लव हाउस के कैडेट अमित, कुश हाउस के कृष्णा कुमार, प्रताप हाउस के देवेश कुमार आर्य, बादल हाउस के प्रिंस, हमीर हाउस के शुभम कुमार दुबे, कुम्भा हाउस के कमलेन्द्र कुमार, सांगा हाउस के हर्षवर्धन सिंह तथा पद्मिनी हाउस की कैडेट नंदनी को हाउस कैप्टन बनाया गया।

कार्यक्रम प्रभारी एवं गणित शिक्षक अमित कुमार झा ने सभी कैप्टेन्स को कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे अलंकरण समारोह कैडेट्स में नेतृत्व, जिम्मेदारी और टीम भावना का विकास करते हैं तथा उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

उन्होंने कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सदैव विद्यालय की गरिमा बनाए रखें और सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE