मंदसौर। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन, विचारों एवं उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा।