BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2026, 3:09 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का पिपलिया मंडी और शादी की खुशियां, जब अचानक हुई ये बड़ी अनहोनी तो बदली मातम में, दुल्हन समेत कई महिलाएं घायल, विवाह समारोह में मचा हड़कंप, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

पिपलियामंडी। नगर के अयोध्या बस्ती स्थित 88 क्वार्टर मार्ग पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शीतला माता मंदिर से गंगोज भरकर विवाह स्थल की ओर जा रही महिलाओं के बीच अचानक लड़ते हुए गौवंश घुस गए।

घटना के दौरान महिलाएं सिर पर मिट्टी के कलश लेकर चल रही थीं। गौवंश के अचानक बीच में आने से भगदड़ मच गई और कई कलश टूट गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में दुल्हन संजना सहित कई महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में करिश्मा पति कालूलाल, हुड़ीबाई पति रघुनाथजी तथा कंचनबाई पति रंगलाल के नाम सामने आए हैं।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नगर के निजी चिकित्सालय एल.एम. क्लिनिक पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से नगर में आवारा गौवंश की समस्या पर शीघ्र ध्यान देने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन सुरक्षित रह सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE