BREAKING NEWS
KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2026, 10:18 am
NEWS : खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें वर्ष पर जेके आईटीआई में कार्यक्रम, विद्यार्थियों से संवाद, पर्यावरण और सामाजिक सुरक्षा पर जोर, टॉम मैथ्यू ने कहा- सुरक्षित खनन मजबूत राष्ट्र की आधारशिला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खान सुरक्षा महानिदेशालय के 125वें स्थापना वर्ष के अवसर पर जे.के. सीमेंट स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर के डायरेक्टर माइंस सेफ्टी टॉम मैथ्यू ने कहा कि सुरक्षित खनन मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि खान सुरक्षा महानिदेशालय खदानों में सुरक्षा संवर्धन के साथ-साथ खनन कर्मियों के स्वास्थ्य एवं उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

विद्यार्थियों से किया संवाद-
जे.के. आईटीआई के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए टॉम मैथ्यू ने पर्यावरण चेतना, सामाजिक सुरक्षा और व्यक्तित्व निर्माण पर अपने विचार साझा किए।

प्रतियोगिताओं और पौधारोपण का आयोजन-
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अधिकारियों का स्वागत-
कार्यक्रम के प्रारंभ में जे.के. आईटीआई के प्राचार्य किशन लाल जोशी ने टॉम मैथ्यू एवं डिप्टी डायरेक्टर माइंस सेफ्टी विशाल गोयल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

अधिकारियों की रही उपस्थिति-
इस अवसर पर जे.के. सीमेंट माइंस प्रबंधन के हेड माइंस ऑपरेशन राकेश शर्मा, माइंस हेड सुधीर नागोरी सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE