पिपलिया मंडी। नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत वरिष्ठ पार्षद मुक्ति मनोहर काबरा ने गो सेवा के लिए अपने वेतन एवं भत्तों को समर्पित करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय की नगर में व्यापक सराहना की जा रही है।
सामाजिक कार्यों में रही सक्रिय भूमिका-
काबरा पूर्व में माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रहते हुए भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में भी वे निरंतर जनसेवा के कार्यों में अग्रणी हैं। इस पहल की सराहना करते हुए सिंधी समाज के नगर अध्यक्ष रूपचंद होतवानी ने कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को भी गो सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
प्रेरणादायक पहल-
जनप्रतिनिधियों द्वारा वेतन एवं भत्तों का समाज सेवा में समर्पण एक प्रेरणादायक कदम है, जिससे समाज में सेवा और समर्पण की भावना को मजबूती मिलती है। “गो सेवा ही सच्ची सेवा है” के संकल्प के साथ यह पहल नगर में एक नई मिसाल के रूप में सामने आई है।