BREAKING NEWS
GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 3:53 pm
BIG NEWS : लायंस पार्क क्षेत्र में ठेला चालकों पर दबंगई, अवैध वसूली नहीं दी तो काट दिया बिजली कनेक्शन, रोज़ी-रोटी पर चला करंट, ठेले पड़े ठप, धमकियों और झूठी शिकायतों से परेशान व्यापारी पहुंचे कलेक्टोरेट, डीएम से लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सीआरपीएफ रोड स्थित लायंस पार्क क्षेत्र में फास्ट फूड और जूस का व्यवसाय करने वाले हाथ ठेला संचालकों ने अवैध वसूली, उत्पीड़न और बिजली कनेक्शन कटवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

आवेदक राहुल चौधरी और दिलीप कुमार ने बताया कि वे वर्षों से पानीपुरी, जूस सहित अन्य फास्ट फूड का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने विद्युत विभाग से विधिवत अस्थायी बिजली कनेक्शन ले रखा था और नियमित रूप से बिल का भुगतान भी कर रहे थे। इसके साथ ही नगर पालिका द्वारा उनसे प्रतिदिन शुल्क भी वसूला जा रहा है।

पीड़ितों का आरोप है कि क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा उनसे अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी। मना करने पर उक्त व्यक्ति ने उन्हें लगातार धमकियां दीं और झूठी शिकायतें कर उनका बिजली कनेक्शन कटवा दिया, जिससे उनका व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करते हुए ठेले हटाने की धमकी भी दी जा रही है।

ठेला संचालकों का कहना है कि उनकी आजीविका पूरी तरह इसी व्यवसाय पर निर्भर है और बिजली कनेक्शन कटने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनका बिजली कनेक्शन तत्काल पुनः शुरू कराया जाए तथा दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE