मनासा। कुकड़ेश्वर-घोटा पिपलिया मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लोडिंग पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान कुकड़ेश्वर निवासी रतन पिता रामचंद्र कुशवाह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार पिकअप के नीचे आ गया।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुकड़ेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनासा अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।