BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2026, 10:18 am
KHABAR : शाजापुर चक्का जाम को लेकर रतनगढ़ में कांग्रेस की बैठक, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच/रतनगढ़। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शाजापुर में प्रस्तावित चक्का जाम और आंदोलन को सफल बनाने के लिए जावद विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने रतनगढ़ में ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का आयोजन डाक बंगला रतनगढ़ में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्यनारायण पाटीदार, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हिदायत उल्लाह, जिला सेवादल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनु बना, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, जिला अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष राकेश जावेरिया एवं वरिष्ठ नेता धीरज भाई सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों पर हो रहे अत्याचार, गेहूं खरीदी में अनियमितता और भुगतान में देरी के विरोध में उज्जैन-शाजापुर में बड़ा आंदोलन और चक्का जाम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

एमपी कांग्रेस के सचिव सत्यनारायण पाटीदार एवं अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने अपनी व्यस्तता के कारण अनुपस्थित रहते हुए संदेश के माध्यम से कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आंदोलन में भाग लेने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू चारण ने किया, जबकि नगर कांग्रेस अध्यक्ष लखन भाटी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा जाहिद अंसारी को जिला महामंत्री का नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE