बिजलवास बामनिया। शनिवार के पावन अवसर पर शनि जयंती और अमावस्या के विशेष संयोग पर क्षेत्र के प्रसिद्ध शनि मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 16 मई 2026 को प्रातः 7ः00 बजे से 10ः00 बजे तक हवन, पूजन एवं अभिषेक के साथ प्रारंभ होगा।
इसके पश्चात प्रातः 11ः00 बजे से धर्मेंद्र महाराज के मुखारविंद से धार्मिक कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमियों, नवयुवकों एवं श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर नित्यकर्म पूर्ण करने तथा इस पुण्य अवसर का लाभ लेने की अपील की है, ताकि कोई भी भक्त इस धार्मिक आयोजन से वंचित न रहे।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आने वाली पीढ़ियों को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने बच्चों के साथ इस आयोजन में सम्मिलित होकर उन्हें भी धार्मिक परंपराओं से जोड़ें।
कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।