देवरी खवासा। ग्राम देवरी खवासा से गोपाल राठौर एवं उनकी धर्मपत्नी गुड्डी बाई राठौर गंगासागर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए मंगलमय यात्रा की कामना की।
यात्रा पर प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंबिका पाटीदार एजेंसी के माध्यम से नीमच-मंदसौर क्षेत्र से लगभग 40 यात्री एक साथ वाहन में सवार होकर गंगासागर की पावन यात्रा के लिए रवाना हुए।
ग्रामीणों ने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।