रामपुरा में सकल लक्ष्यकार (लखेरा) पंच के तत्वावधान में श्री पशुपतिनाथ चौना मातादृकुशला माता मंदिर व्यवस्था समिति द्वारा 8 एवं 9 मई 2026 को दो दिवसीय 37वां वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 8 मई को शाम 5 बजे ठाकुर जी का चल समारोह सिंघाड़ा गली स्थित राम मंदिर से निकलेगा, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नाका नंबर-2 स्थित मंदिर परिसर पहुंचेगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार प्रस्तुति देंगे।
दूसरे दिन 9 मई को प्रातः 9 बजे समाज का चल समारोह निकलेगा और दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में तुलसी विवाह संपन्न होगा। इसके पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और गुजरात से भी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।