BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 10:16 am
NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, गंगापुर में नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज एकता पर दिया जोर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अन्तर्राष्ट्रीय गुजरगौड़ ब्राह्मण महासभा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गंगापुर (सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र) स्थित सुहस्ति वाटिका में धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह महंत श्री 1008 श्यामसुंदर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष शिरीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर की नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महर्षि गौतम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा (निंबाहेड़ा), राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंट उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुंदर त्रिपाठी, पूर्व विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी, राजेंद्र त्रिवेदी, ज्योति उपाध्याय, रंजन राज आचार्य (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान), अभिजीत शर्मा सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

समाज की एकता और संस्कारों पर जोर

अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित नारायण व्यास ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कारों में निहित होती है। उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरकंट उपाध्याय ने कहा कि महासभा युवाओं को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक चेतना से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करेगी। वहीं राजेंद्र त्रिवेदी ने सामाजिक समरसता, नशामुक्ति और संगठनात्मक एकता पर बल दिया।

ज्योति उपाध्याय ने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताया।

कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय महामंत्री गोपी किशन व्यास ने किया। अंत में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट श्याम शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्यामसुंदर त्रिपाठी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाजसेवा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE