चित्तौड़गढ़। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) एवं प्रदेश केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को दवा व्यापारियों का राष्ट्रव्यापी बंद रखा है। चित्तौड़गढ़ जिला केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद है।
जिला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता कन्हैयालाल गर्ग ने बताया कि जिले के समस्त केमिस्ट व्यवसायी गुरुवार सुबह 10 बजे चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्री चौराहा पर विनायक मेडिकल के यहां एकत्रित हुए। यहां प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मेहता एवं सचिव सुशील अग्रवाल ने बताया कि संगठन की विभिन्न मांगों की लगातार उपेक्षा किए जाने के विरोध में यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने आमजन को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।