BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 10:22 am
NEWS : चित्तौड़ में संघ शिक्षा वर्ग सामान्य का शुभारंभ, 200 शिक्षार्थी ले रहे प्रशिक्षण, चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने कहा- छोटी-छोटी बातों से ही व्यक्ति महान बनता है, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ प्रांत द्वारा गांधी नगर स्थित विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग सामान्य (शालेय विद्यार्थी) का शुभारंभ 18 मई को हुआ। कक्षा 11वीं एवं 12वीं के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग 1 जून 2026 तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ. हितेश शर्मा, सर्वाधिकारी लक्ष्मण सिंह डामोर एवं चित्तौड़ प्रांत के प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वर्ग का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. हितेश शर्मा ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक समाज और राष्ट्रहित में कार्य करते हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातों से ही व्यक्ति महान बनता है। समय पालन, स्वच्छता, पानी बचाना और भोजन की बर्बादी नहीं करना जैसे संस्कार व्यक्ति के जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है और स्वयंसेवकों के परिश्रम से संघ आज समाज के व्यापक क्षेत्रों तक पहुंचा है। उन्होंने शिक्षार्थियों से अध्ययन, अभ्यास, संस्कार और साधना जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि संघ व्यक्ति को ‘मैं’ से ‘हम’ की यात्रा करना सिखाता है।

27 जिलों से पहुंचे 200 शिक्षार्थी-
चित्तौड़ प्रांत के 8 विभागों एवं 27 जिलों से लगभग 200 शिक्षार्थी वर्ग में भाग ले रहे हैं। उनके प्रशिक्षण हेतु 45 शिक्षकों की टोली कार्यरत है। वर्ग में संघ के सेवा विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें संस्कार केंद्र, स्वावलंबन केंद्र, जल एवं मृदा संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे अभियानों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी में 11 प्रकार की तुलसी, चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में पाए जाने वाले दुर्लभ औषधीय पौधे एवं लगभग 300 प्रकार के बीजों का बैंक भी प्रदर्शित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE