चित्तौड़गढ़। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के तत्वावधान में 20 से 23 मई 2026 तक चार दिवसीय “दसवां श्याम सुर संगम” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सर्वाेदय साधना संघ मंदिर एवं आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा।
आयोजन समिति के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि 20 मई को रात्रि में श्री श्याम मेहंदी एवं ताली संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित होगा। 21 मई को श्री श्याम निशान पैदल यात्रा कुमार वाटिका, चंदेरिया से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सर्वाेदय साधना आश्रम पहुंचेगी।22 मई को रात्रि 8 बजे हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें दीपक पारीक, डॉ. सपना सोनी, दिनेश देशी घी, प्रतीक गुप्ता, वीरेंद्र विद्रोही, संजीव सजल एवं मनीष मानव सहित कई कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 23 मई को रात्रि 8 बजे से श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा। इस अवसर पर बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार निकुंभ नरेश द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में पुष्प एवं इत्र वर्षा, अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
भजन संध्या में प्रतापगढ़ के हरि राजस्थानी, सीकर के प्रेम शर्मा तथा वृंदावन से पारस, माधवी एवं मास्टर ध्रुवंश लाडला भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।