BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 10:27 am
NEWS : स्व. ख्यालीलाल पोखरना की स्मृति में शीतल जल मंदिर का शुभारंभ, नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिवार ने शुरू की जनसेवा पहल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय ख्यालीलाल पोखरना की स्मृति में मंगलवार को निम्बाहेड़ा रोड स्थित नवीन न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर शीतल जल मंदिर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा प्रकल्प की शुरुआत उनकी पत्नी संपतदेवी पोखरना तथा परिवार के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पोखरना, महेंद्र पोखरना, अक्षत पोखरना, आशा पोखरना एवं रितु पोखरना द्वारा की गई।

शीतल जल मंदिर का उद्घाटन जिला अभिभाषक संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष एसपी सिंह राठौड़, ओमप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष चांदनी बैरागी, कोषाध्यक्ष कमलेश सुखवाल एवं सहसचिव विशाल सिंह भाटी की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि मानव सेवा का यह कार्य अत्यंत पुण्यदायी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज को केवल न्यायिक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में एमपी सिंह, मदन त्रिपाठी, गिरीश दीक्षित, संदीप सेठिया, अल्पेश पुरी गोस्वामी, राजेश गिरी गोस्वामी, मोहित सोनगरा, शुभम जैन, सुनील सुखवाल सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने इस जनसेवा पहल के लिए पोखरना परिवार का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE