BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 5:57 pm
KHABAR : 87वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्रीराम मंदिर जीर्णाेद्धार के लिए जुटा सहयोग, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित 87वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सनातन सत्संग मंडल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य नगर के प्राचीन एवं क्षतिग्रस्त श्रीराम मंदिर के जीर्णाेद्धार हेतु सहयोग राशि एकत्र करना रहा। भक्तों ने खुले मन से आर्थिक सहयोग प्रदान किया।


कार्यक्रम में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के विद्वान एवं रामराष्ट्र आराधक संत श्रीचेतनराम जी की प्रेरणा से सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन और सनातन संस्कारों के उद्देश्य से पिछले 87 सप्ताहों से लगातार सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संत श्रीचेतनराम जी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।


सत्संग का शुभारंभ सनातन सत्संग मंडल के सदस्यों द्वारा हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।


भजन संध्या में भजन गायक सत्यनारायण सोनी ने “हमारे साथ श्रीरघुनाथ है तो किस बात की चिंता हमें” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं में भक्ति भाव जगाया। अरुण झंवर ने “राम जी की निकली सवारी” भजन से झांकी का भावपूर्ण चित्रण किया। वहीं कमल विजयवर्गीय ने “कीर्तन की रात बाबा” भजन प्रस्तुत किया।


इसके अलावा गोपाल राठौर ने “मैया तूने गजब कर डाला वन को भेजे सीताराम” और अर्पित शर्मा ने “छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना” भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ओम सोनी ने “सुनो सुनो श्रीराम कहानी” भजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।


सामूहिक आरती और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सनातन सत्संग मंडल ने उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सामूहिक पाठ 26 मई मंगलवार को रात 8ः30 बजे भाटखेड़ी नाका क्षेत्र में आयोजित होने की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE