नीमच। विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शालीमार बाग कॉलोनी स्थित प्रिंस एकेडमी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क कंप्यूटर कक्षाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान, टाइपिंग कौशल, एम.एस. ऑफिस तथा इंटरनेट एवं डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए लाभकारी रहेगा, जो आधुनिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।
कक्षाओं का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक शालीमार बाग कॉलोनी, ईदगाह रोड, नीमच में किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 21 मई से प्रारंभ होगा।
आयोजक वसीम खान (इंडियन रिलीफ फाउंडेशन) एवं असलम गोरी ने विद्यार्थियों तथा अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।