जीरन। सीआरपीएफ नीमच में पदस्थ जीरन निवासी संजय पाटीदार पिता प्रेमनारायण पाटीदार (सगवारिया) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 35 वर्ष के थे और सीआरपीएफ नीमच के डीआईजी कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से जीरन सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
जानकारी अनुसार सुबह 8.30 बजे नीमच रोड स्थित पेट्रोल पंप से जवान संजय पाटीदार का पार्थिव शरीर ससम्मान रैली के रूप में नगर में लाया गया। वहीं सुबह 9 बजे लोहिया नगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। सीआरपीएफ द्वारा जीरन मुक्तिधाम पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी गई।